फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के शिकारी की तलाश में धरमपुर में छापे

Tue, 17 Dec 2013 10:13 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से तेंदुए की खाल बरामद की है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर सीआईए टीम ने सोमवार को धरमपुर (हिमाचल प्रदेश) में दो-तीन जगह छापामारी की।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिस व्यक्ति से तेंदुए की खाल बरामद हुई है फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।

सीआईए को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तेंदुए की खाल का पांच लाख रुपये में सौदा करने की फिराक में है।

सीआईए ने उसे गिरफ्तार कर उससे खाल बरामद कर ली। पूछताछ में सीआईए को जानकारी मिली कि आरोपी ने यह खाल किसी और से खरीदी थी।

सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर फेज सात की कोठी नंबर-2965 निवासी अजीत पाल सिंह और धरमपुर (हिमाचल प्रदेश) के शर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ वाइल्ड एनिमल लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया है, वे सभी बिचौलिए हैं।

सीआईए को उस व्यक्ति की तलाश है, जिसने तेंदुए का शिकार किया था। उस तक पहुंचने के बाद ही खालों के कारोबार की सारी पर्तें खुल सकती हैं।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने तेंदुए की जो खाल बरामद की है, वह एक साल से ज्यादा पुरानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें