फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियन करते थे नशे की तस्करी, 10 करोड़ की हेरोइन समेत दिल्ली से गिरफ्तार

Thu, 18 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी में दो नाइजीरियन गिरफ्तार
विज्ञापन
जगरांव पुलिस ने विदेशी ताकतों के इशारे पर दिल्ली में बैठकर पंजाब में हेरोइन की आपूर्ति करने वाले दो नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से जगरांव के इलाका चौकीमान एवं मुल्लांपुर में विभिन्न जगहों पर जमीनं के नीचे दबा कर रखी दो किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दस करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


लुधियाना रेंज के डीआईजी युरिंदर सिंह हेयर ने बताया कि लुधियाना देहाती के एसएसपी सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस को पंजाब में हेरोइन की सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियन नागरिकों के बारे में सूचना मिली। थाना मुल्लांपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर लखवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने दिल्ली के विकासपुरी इलाके में रह रहे नाइजीरियन अस्टिन और एडी संडे को गिरफ्तार किया।

प्राथमिक पूछताछ में ही दोनों ने कई खुलासे किए। दोनों नाइजीरियन नागरिक स्पेयर पार्ट्स के आयात निर्यात कारोबार की आड़ में विदेशों में बैठे आकाओं के इशारे पर पंजाब में पिछले कई सालों से हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में बैठे आकाओं के इशारे पर चलता था नशे का कारोबार

हेरोइन तस्करी में दो नाइजीरियन गिरफ्तार
दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होंने मुल्लांपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक एवं चौकीमान में एक ईट भट्ठे के नजदीक जमीन के नीचे दबा कर रखी एक-एक किलो हेरोइन बरामद की गई।

नशे की सप्लाई करने में उपयोग होने वाली होंडा सिटी कार भी बरामद की गई। दोनों आरोपियों ने माना है कि सीमा पार से दिल्ली पहुंचने वाली हेरोइन वह अपने आकाओं के इशारे पर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे।

डीआईजी हेयर ने बताया कि पुलिस ने नशे की बड़ी पाइप लाइन को तोड़ा है। दोनों नाइजीरियन के माध्यम से नशे के बड़े तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में शीघ्र ही बड़े खुलासे होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें