फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पुलिस की वर्दी हुई 'दागदार', हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़े गए 3 कांस्टेबल

Sun, 11 Nov 2018 10:03 AM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी के आरोप में फाजिल्का पुलिस ने कथित तौर पर पंजाब पुलिस के तीन कांस्टेबल काबू किए हैं। इनमें से दो फिरोजपुर और एक फाजिल्का का कांस्टेबल है। अभी तक कांस्टेबलों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। फिरोजपुर के एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू ने फाजिल्का पुलिस की ओर से कांस्टेबलों के पकड़े जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, फिरोजपुर के दो और फाजिल्का का एक कांस्टेबल हेरोइन तस्करी का धंधा करते थे। इन्हें रंगेहाथ पकड़ने के लिए फाजिल्का सीआईए स्टाफ ने योजना तैयार की। सीआईए स्टाफ ने हेरोइन लेने के लिए अपना मुखबिर उनके पास भेजा। मुखबिर ने फाजिल्का के एक कांस्टेबल से संपर्क किया। जब फाजिल्का का कांस्टेबल हेरोइन (120 ग्राम) लेकर मुखबिर के पास पहुंचा, सीआईए स्टाफ फाजिल्का के इंचार्ज हरबंस लाल ने पुलिस पार्टी के साथ उसे पकड़ लिया।

पूछताछ दौरान उक्त पकड़े गए कांस्टेबल ने स्वीकार किया कि उक्त हेरोइन फिरोजपुर में तैनात पंजाब पुलिस के कांस्टेबल (मुंशी) से लेकर आया है। फाजिल्का पुलिस फिरोजपुर के कांस्टेबल को उठाकर अपने साथ ले गई। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त हेरोइन गांव आसफवाला के रहने वाले पंजाब पुलिस के कांस्टेबल से ली है।
विज्ञापन


फाजिल्का पुलिस ने तीसरे कांस्टेबल को भी काबू कर लिया और अपने साथ ले गई है।  तीनों कांस्टेबलों से पूछताछ की जा रही है कि हेरोइन किस तस्कर से लेकर आगे सप्लाई करते हैं। जानकारों का कहना है कि कांस्टेबलों की संपत्ति की भी पड़ताल की जा रही है। फाजिल्का सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरबंस लाल से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि हेरोइन तस्करी में किसी भी कांस्टेबल को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें