फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेरहम' पुलिसः गेट बंद किया, छात्रों को घेरा और...

Fri, 27 Mar 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पार्क का गेट बंद किया, विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को घेरा और उन पर जमकर लाठियां बरसाईं। मामला पंजाब के नवांशहर का है। फीस माफी के लिए संघर्ष कर रहे छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


छात्र एससी बीसी पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना के तहत फीस माफी को लेकर बारादरी पार्क में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में करीब एक दर्जन विद्यार्थियों को चोटें लगीं।

लीठाचार्ज से गुस्साए विद्यार्थियों की ओर से बारादरी पार्क के बाहर कुछ देर धरना देने के बाद चंडीगढ़ चौक पर जाम लगा दिया गया। तीन घंटे के रोष के बाद प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांगों को मानने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई की जांच के आदेश

एसडीएम जीवन जगजोत कौर ने कहा कि पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की डीसी द्वारा मजिस्ट्रेट जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे खुद दोआबा कालेज में तथा तहसीलदार केसी कालेज में जाकर विद्यार्थियों की फीस के चेक वापस दिलवाएंगी।

जानकारी के अनुसार पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना के पैसे विद्यार्थियों को न मिलने के रोष स्वरूप वीरवार को पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के आह्वान पर टेक्निकल कालेजों के विद्यार्थियों की ओर से रोष जताया जा रहा था।

इसी के चलते विद्यार्थी बारादरी पार्क में एकत्रित हो गए, जहां पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में प्रदीप सिंह, जसबीर कौर, शुभम राज, जतिंदर कुमार, मोहम्मद इकराम घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें