फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पासपोर्ट-वीजा घूम रहा विदेशी युवक काबू, 1 साल से भारत में

Fri, 16 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरेस्‍ट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर 17 बस स्टैंड से पुलिस ने विदेशी नागरिक को बिना पासपोर्ट व वीजा के गिरफ्तार किया है। कमरा लेने के लिए पहुचे विदेशी नागरिक से जब पासपोर्ट मांगा गया तो वह नही दिखा सका। इसके बाद मैनेजर ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने बस स्टैंड पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान उक्रेन निवासी यारोश ओलेक्जेंडर (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वीरवार दोपहर सेक्टर 17 बस स्टैंड स्थित सिटको लॉज में आरोपी विदेशी ठहरने के लिए पहुंचा। लॉज कर्मी ने उससे पासपोर्ट मांगा तो वो दिखा नहीं पाया। लाज कर्मी ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी।  मैनेजर ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब विदेशी युवक से उसकी पहचान से संबंधित उसका पार्सपोर्ट मांगा तो उसने कहा की उसका पासपोर्ट गुम हो चुका है।

सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के पास वीजा भी नहीं था। वह पिछले साल उक्रेन से दिल्ली आया था। पुलिस ने उसके  खिलाफ फॉर्नर  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।  इसके साथ ही पुलिस ने उसकी वेरिफिकेशन करने के लिए उसके बारे में यूक्रेन एबेंसी को जानकारी दे दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में विदेशी ने बताया कि वह हिमाचल से चंडीगढ़ पहुंचा था। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें