फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 'बंकर' मिलने से उड़े पुलिस के होश, वारदात के बाद यहीं आराम करते थे लुटेरे

Tue, 28 Jan 2020 05:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
विज्ञापन
Chandigarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौलीजागरां स्थित रेलवे एरिया में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने खुलासा किया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वो रेलवे यार्ड में बनाए बंकर में जाकर छुप जाते थे। लुटेरे रेलवे स्टेशन पर 100 लोगों की जेब भी काट चुके हैं। आरोपी पंचकूला साइड में रेलवे स्टेशन से मौलीजागरां को जाने वाले वाली यात्रियों को अपना शिकार बना रहे थे।  

विज्ञापन


मौलीजागरां थाना पुलिस ने लुटेरों के पास से एक टॉय पिस्टल (हूबहू असली पिस्टल जैसी) बरामद की है। लुटेरे यही टॉय पिस्टल दिखाकर यात्रियों को लूटते थे। मौलीजागरां और साथ सटे हुए रेलवे एरिया में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच लुटेरों में से तीन नाबालिग हैं। बालिग आरोपियों की पहचान मौलीजागरां निवासी शुभम उर्फ बैबू (22) और राजिंदर उर्फ धानी (24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को बाल सुधर गृह भेज दिया है। 

पुलिस ने लुटेरों को दबोचने के साथ ही कई वारदातों का खुलासा किया है। इनमें पीड़ित पंकज से लूटा गया मोबाइल और पर्स भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि लुटेरे रेलवे यार्ड में झाड़ियों की बीच बनी सीमेंट की एक बेकार पड़ी टंकी में वारदात करने के बाद छुप जाते थे। इसके चलते मौलीजागरां और रेलवे पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। इस तरह से आरोपी इस बेकार पड़ी टंकी को अपने लिए बंकर की तरह से प्रयोग कर रहे थे। आरोपियों ने टंकी में रुकने का पूरा इंतजाम कर लिया था। टंकी से पुलिस ने बिस्तर, रजाई, चटाई, फोम के गद्दे समेत कई सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज से लूटा था मोबाइल और पर्स

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-38 निवासी पंकज ने मौलीजागरां थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 25 जनवरी की रात करीब 8 बजे वह रेलवे स्टेशन से मौलीजागरां की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह मौलीजागरां में दाखिल हुआ तो सड़क पर ही पांच लोगों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक युवक ने हाथ में पिस्टल पकड़ रखी थी जबकि दूसरे ने चाकू। 

आरोपियों ने उसे धमकाते हुए उससे मोबाइल और पर्स लूट लिया। उसके पर्स में 600 रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। पंकज की शिकायत पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। जांच के लिए थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचनाएं जुटाकर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उनके पास से बरामद टॉय पिस्टल और चाकू शहर में ही लगे किसी मेले में से खरीदे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस उनके उस टंकी वाले ठिकाने पर पहुंची थी।  

पांच लोगों को मार चुके हैं आरोपी चाकू  
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उनके पास से बरामद हुई टॉय पिस्टल और चाकू के दम पर करीब 15 लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें से पांच वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने लोगों को चाकू तक मारा था। इसके साथ ही आरोपियों से जांच में सामने आया कि वे अभी तक करीब 100 लोगों की जेब तक काट चुके है। लूट की कई वारदातों को लेकर शिकायतें जीआरपी के पास भी दर्ज हैं। जीआरपी भी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें