फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ा तो बोला- हरियाणा के कांग्रेस विधायक का पोता हूं

Thu, 30 Jan 2020 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-56 जीरी मंडी चौक के पास पुलिस ने एक युवक से 201 ग्राम हेरोइन बरामद की तो युवक पुलिस पर यह कहकर रौब झाड़ने लगा कि वह हरियाणा के कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का पोता है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से बरामद हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


आरोपी हरियाणा के रोहतक के गांव खडवली निवासी अमित कुमार (34) है। बुधवार आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी अमित चंडीगढ़ में किसी को नशा सप्लाई करने आया था। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडपीएस (21) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

सेक्टर-39 थाना पुलिस सेक्टर-56 जीरी मंडी चौक के पास एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां से एक युवक आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखते ही वापस तेज कदमों से मुड़ गया। इससे पुलिस को शक हो गया। इस दौरान पुलिस टीम ने युवक को रोक कर उसकी तलाश ली। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके पास से 201 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ के दौरान वह आनाकानी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने नशे से संबंधित कागजात मांगा तो वह दिखाने में असमर्थ हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम अमित कुमार है। पुलिस का कहना है कि टीम अब उस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है, जिसे आरोपी नशा सप्लाई करने जा रहा था।

विज्ञापन

हरियाणा एमएलए हॉस्टल के कमरे में ठहरा था आरोपी 

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा एमएलए हॉस्टल के कमरा नंबर 108 में ठहरा था। ऐसे में सवाल है कि इतने हाई सिक्योरिटी के बावजूद आरोपी वहां तक नशा लेकर कैसे पहुंचा। पुलिस अब मामले में सभी एंगल से जांच में जुट गई है। पुलिस जांच में नशीले पदार्थ को सप्लाई करवाने के लिए जीरी मंडी के पास युवक से मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान आरोपी युवक से मिलने जा रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
  
पंजाब समेत अन्य एरिया में करता था सप्लाई 
पुलिस जांच में सामने कि आरोपी दिल्ली से 800 से 1000 प्रतिग्राम लाकर पंजाब के फिरोजपुर, मलोट समेत अन्य जगहों पर 3 से 4 हजार रुपये प्रतिग्राम के हिसाब से बेचता था। जो चंडीगढ़ में अपना पैर जमाने के लिए स्थानीय नशा तस्करों से संपर्क कर चंडीगढ़ में भी नशा तस्करी शुरू करने के फिराक में था। पुलिस कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 
अमित कुमार मेरे गांव का है। मैं उसे जानता हूं। गांव में ज्यादातर बच्चे मुझे दादा कहकर पुकारते हैं। हमें नहीं पता था कि वह ऐसा काम करता है। - श्रीकृष्ण हुड्डा, विधायक, बरोडा     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें