फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी में चल रहा था हाईप्रोफाइल जुआ राकेट, 11 गिरफ्तार, 20 लाख रुपये, रिवाल्वर बरामद

Fri, 05 Jun 2020 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सीआईए की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार देर रात न्यू अमरदास नगर की एक कोठी में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ कर जुआ खेलते हाईप्रोफाइल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से करीब 20 लाख की नकदी के अलावा रिवाल्वर व पांच कार मौके से बरामद की गईं हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमृतसर और जालंधर के कुछ हाईप्रोफाइल लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए न्यू अमरदास नगर कॉलोनी की गली नंबर 3 की कोठी में जुआ खेल रहे हैं। उनके पास हथियार होने की गुप्त सूचना भी पुलिस को मिली थी।

विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और कोठी में छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे हथियार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में जालंधर के दयालपुर का सुच्चा सिंह, मिट्ठा बाजार निवासी संदीप शर्मा, अमृतसर गली बबिया मजार बाबिया कटड़ा दूलो का रहने वाला विशाल भल्ला, लोहागढ़ चौक कटड़ा दूलो अमृतसर का मोहित, हजात नगर नजदीक सीताराम मंदिर 100 फुटी रोड का रिक्की, रेलवे रोड आदमपुर का रहने वाला दविंदर कुमार, न्यू अनमोल एन्क्लेव रामतीर्थ रोड पिंड माहल अमृतसर का कमल कुमार, रामबाग कोट आत्मा सिंह गली नंबर 4 नजदीक पानी वाली टंकी अमृतसर का मनोहर लाल, खूह बंबे वाला गेट नजदीक माता आशापूर्णी थाना कोतवाली जिला अमृतसर का भानू, रामबाग कोट आत्मा सिंह गली नंबर 4 अमृतसर का कौशल कुमार और खरास वाली गली नजदीक बस स्टैंड अमृतसर का प्रवीण महाजन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।


यह भी पढ़ें- दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाशी लेने पर 19 लाख 82 हजार रुपए की नकदी, 32 बोर के तीन रिवाल्वर और 13 कारतूस, 45 बोर की एक पिस्टल दो मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा पांच कारें भी बरामद की गईं। आरोपियों को सीआईए लाकर पूछताछ की गई है। रात भर सीआईए में आरोपियों को छुड़ाने के लिए तांता लगा रहा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें