फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आया 'वांटेड' सलमान, देखिए इनके गैंग का ये सच

Thu, 27 Apr 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में खान गैंग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पुलिस ने वांटेल चल रहे सलमान खान को उसकी गैंग के साथ दबोचा है। गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले में सक्रिय खान गैंग का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसमें बिहार निवासी गिरोह का सरगना भी शामिल है। उसकी पहचान वांटेड सलमान खान के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह अब तक पंजाब के कई जिलों में वारदातों को अंजाम दे चुका है।

गैंग के सदस्य खास तौर से बैसाखी पर्व के आसपास यहां आते थे। गैंग फसल कटाई के दौरान ही पंजाब में सक्रिय होता था और चुराता सिर्फ पानी की मोटरें ही था। पुलिस का दावा है कि गैंग के सदस्य खुद को तांबा कारोबारी बताते और जरूरत पड़ने पर मजदूरी भी करते थे। मजीठा पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों को गांव नवे नाग से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान अंगूठा छाप है

पुलिस की गिरफ्त में खान गैंग - फोटो : Demo Pic
जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि सलमान खान, अशोक कुमार यादव (गांव किशनगंज, जिला छपरा, बिहार), रोहित कुमार (गांव पुहातगंज, जिला मोतिहारी, बिहार) व मुकेश राजपूत (गांव बेगमपुरा, जिला मुरैना, मध्यप्रदेश) इन चारों को शक की बुनियाद पर पूछताछ के लिए रोका गया। 

इलाके में आने का सही कारण न बता पाने के बाद सामान की तलाशी ली गई तो उसमें तांबा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेशकर उन्हें दो दिन की रिमांड लिया है। पुलिस की मानें तो गिरोह का सरगना सलमान खान अंगूठा छाप है, लेकिन उसकी प्लानिंग कमाल की है। गैंग फिल्मी स्टाइल से चोरियां करते थे। 

दोनों आरोपियों को होशियारपुर जेल भेजा 
गिरोह से जुड़े  रोहित (15)  व मुकेश राजपूत (16) नाबालिग हैं। अदालत में दोनों को फरीदकोट जेल भेजा था। फरीदकोट जेल ने स्पष्ट कर दिया कि वे चौदह वर्ष से अधिक आयु के आरोपियों को नहीं रखता, ऐसे में दोनों को होशियारपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें