फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot News: अवैध खनन पर पुलिस का एक्शन, आठ लोगों को दबोचा, छह टिप्पर और तीन पोकलेन जब्त

Tue, 10 Jan 2023 07:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने उन जगहों की पहचान की है, जहां अवैध खनन हो रहा था और इन जगहों पर दबिश देने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अवैध खनन के खिलाफ 14 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
जब्त टिप्पर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पठानकोट पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह टिप्पर और तीन पोकलेन मशीनों को भी मौके पर जब्त कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक क्रशर मालिक को गिरफ्तार कर क्रशर सील कर दिया। पुलिस के मुताबिक एक क्रशर मालिक और एक ड्राइवर फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने गांव दतियाल फिरोजा के पास रावी नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में कुल 11 लोगों को नामजद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिंटू कुमार, अजय कुमार, गुलशन सिंह, बलविंदर सिंह, अनी कुमार, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, धनी लाल, रोहित सिंह और मुख्यारोपी सर्बजीत उर्फ साबा के रूप में हुई है।

एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि 24 घंटे अवैध खनन पर नजर रखने के लिए पठानकोट पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त लोग खनन विभाग के नाकों से बचने के लिए रेत-बजरी से लदे ट्रकों को चोर रास्तों से निकालते थे जिसकी सूचना उन्हें मिली थी। इसी दौरान पुलिस को दतियाल फिरोजा में चल रहे अवैध खनन की सूचना मिली। इसके बाद नरोट जैमल सिंह थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अवैध खनन करती तीन पोकलेन मशीन और खनन सामग्री से लदे छह टिप्पर कब्जे में लिए। पुलिस ने इन वाहनों के आठ चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घने कोहरे की आड़ में एक चालक भागने में कामयाब रहा। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार व्यक्तियों ने श्रीसाईं स्टोन क्रशर दतियाल और बलराम स्टोन क्रशर दतियाल के साथ संबंध स्वीकार किया है। 

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस अवैध धंधे के सरगना बलराम स्टोन क्रशर मालिक सर्बजीत सिंह उर्फ साबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका क्रशर भी जब्त कर लिया है, जहां से वह अपनी सभी अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खनन अधिनियम 1957 की धारा 21(1) एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला थाना नरोट जैमल सिंह में दर्ज किया है।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने उन जगहों की पहचान की है, जहां अवैध खनन हो रहा था और इन जगहों पर दबिश देने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अवैध खनन के खिलाफ 14 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक जिले से यह समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें