शादी में परोसी गई जहरीली शराब, दो लोगों की मौत
शादी समारोह में परोसी गई शराब जहर बनी गई और 24 घंटे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। घटना हरियाणा के कैथल की है। गांव बाबा लदाना में हुए एक विवाह समारोह में देशी शराब परोसी गई, जिसे पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें शाह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक व्यक्ति को कुछ दिखाई नहीं दे रहा। घटना 24 और 25 नवंबर की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
गांव बाबलदाना निवासी संदीप ने बताया कि 24 नवंबर को उसके चाचा की लड़की की शादी थी। रिश्तेदारों के लिए देशी शराब मंगवाई गई थी। गांव में ही चल रहे अवैध खुर्दों से शराब लाई गई थी।
रिश्तेदारों और परिवार के कुछ लोगों ने 23 नवंबर को शराब पी। इसके अगले दिन शादी होने के बाद रात करीब 12 बजे उसके चाचा 47 वर्षीय पप्पू की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एक ही परिवार के हैं अस्पताल में भर्ती लोग
शादी में परोसी गई जहरीली शराब, दो लोगों की मौत
शनिवार तड़के करीब चार बजे करनाल के गांव जुंडला निवासी रिश्तेदार मेशा की तबीयत खराब हो गई। परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शराब पीने वाले उसके भाई पवन, पिता बीरबल और फूफा तेलू की भी तबीयत खराब हो गई। तीनों को शाह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पवन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है।
हाथ से बनाई हुई देशी शराब पी थी
संदीप ने ऐसा देशी शराब व खुर्दों से लाई गई शराब पीने के कारण हुआ है। इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि हाथ से निकाली गई पुरानी देसी शराब पीने से हालत खराब हुई है या फिर खुर्दों से लाई गई शराब पीने से ऐसा हुआ है।
मरीजों की हालत देखकर लगता है कि इन सभी ने जहरीली शराब पी है। तीनों की हालत गंभीर है। एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
- डॉ. राजेश शर्मा, चिकित्सक, शाह अस्पताल
जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की मौत होने तथा तबीयत बिगड़ने के बारे में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है।
- अमन बैनीवाल, एसएचओ सदर