मैक्सिमम सिक्योरिटी नाभा जेल से अपने साथियों समेत फरार हुआ खतरनाक गैंगस्टर विक्की गोंडर जेल में भी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था।
विक्की की ओर से अपने फेसबुक अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 21 नवंबर को डाली गई है। यह पोस्ट उसने रात 9 बजकर 40 मिनट पर डाली है।
इस पोस्ट में उसने किसी को कॉलेज में चुनाव जीतने पर बधाई दी है। इससे पहले गोंडर ने 11 नवंबर को रात 12 बजकर 14 मिनट पर पोस्ट डाली थी।