फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिल्ले को दूध नहीं पिलाया तो पति ने जहर खाकर जान दे दी

Sun, 17 Jan 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने पिल्ले को दूध नहीं पिलाया तो गुस्से में आए पति ने जहर खाकर जान दे दी। यह घटना सिरसा के डबवाली कस्बे की है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव शेरगढ़ के जमींदार अजैब सिंह के खेत में काम करने वाले 32 वर्षीय सुभाष चंद गली में से कुत्ते के पिल्ले को उठाकर घर ले आया था। घर पर रखकर उनकी देखभाल करने लगा था।
विज्ञापन


सुबह सुभाष ने अपनी पत्नी गुरमीत कौर को पिल्ले को दूध पिलाने के लिए कहा। पत्नी ने उससे कहा कि बच्चों के लिए दूध पीने को नहीं है। वह पिल्ले को दूध कैसे पिलाए, जिस पर सुभाष चंद गुस्से में आ गया। दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने वहां पड़ा जहरीला पदार्थ गटक लिया।

पिता की हालत बिगड़ने पर बच्चे जमींदार अजैब सिंह के पास गए। खेत मालिक ने उपचार के लिए सुभाष को डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

राजस्‍थान निवासी था, पंजाब में काम करता था

खेत मालिक के अनुसार उपरोक्त परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। पिछले कुछ वर्षों से पंजाब के गांव वडिंगखेड़ा (श्री मुक्तसर साहिब) में कार्य कर रहा था। करीब एक साल पहले ही वह गांव शेरगढ़ में आया था। किसान ने बताया कि बच्चों ने ही उसे उपरोक्त घटना के बारे में बताया। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा हैं।

गांव शेरगढ़ में जहरीला पदार्थ निगलने से सुभाष की मौत की सूचना मिली है। बयानों के बाद रविवार को शव का डबवाली के सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें