फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल पर भरने गई थी पानी, अगवा कर किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक युवती के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नल पर पानी भरने गई युवती का तीन लोगों ने अपहरण कर गैंगरेप किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है। वहीं पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को घर के सामने सरकारी नल पर पानी लेने गई युवती का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों में खलबली मच गई। उन्होंने उसकी तलाश की, तो पीड़ित युवती को आरोपियों ने एक जगह छुपा कर रखा था।

आरोप है कि उन्होंने उसे चुप रहने को कहा। लेकिन परिजनों को देखकर उसका साहस बढ़ गया और पीड़ित ने शोर मचा दिया, जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। बाद में उसने परिजनों को बताया कि उसे कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए, जिसके बाद उन्होंने उसे धमकी देकर चुप रहने को कहा। इससे गांव में तनाव का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित के परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित पक्ष के लोग रात भर थाने में ही रहे। परिजनों आरोप लगाया कि पुलिस फैसले के लिए दबाव बना रही है।

वहीं नए थानाध्यक्ष ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी हजरत, सद्दाम एवं बबलू के खिलाफ अपहरण कर गैंगरेप के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बाद में महिला पुलिस की निगरानी में पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय मुरादाबाद भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें