पीके फिल्म की 'डांसिंग कार' अस्पताल की पार्किंग में देखने को मिली। हरियाणा के रोहतक के सामान्य अस्पताल की पार्किंग में ‘डांसिंग कार’ मिलने से हंगामा हो गया।
जब स्टाफ गाड़ी के पास पहुंचा तो उसमें संदिग्ध हालत में कपल नजर आया। गाड़ी को खुलवाने और युवक को टोकने पर युवक ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी को अंधाधुंध तरीके से दौड़ा दिया।
सामने आए कर्मी और गेट पर खड़े गार्ड ने बमुश्किल जान बचाई। प्रबंधन में चर्चा है कि गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है और सीसीटीवी में भी गाड़ी कैद हो गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी।