फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: हड़ताल के बीच पेट्रोल लेने पहुंचा युवक, बहस होने पर पंप मालिक ने मारी गोली

Tue, 02 Jan 2024 11:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से पेट्रोल पंपों में मंगलवार को अचानक भीड़ उमड़ गई। हर कोई ईंधन डलवाने की जुगाड़ में लगा रहा। इस बीच कई जगह बहस जैसी नौबत भी आई। ऐसा ही एक मामला पंजाब के फरीदकोट से आया है। यहां बहस इतनी बढ़ गई कि पंप मालिक ने ग्राहक को गोली मार दी। 
विज्ञापन
इसी पेट्रोल पंप की घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से पंजाब में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी मची है। इस बीच फरीदकोट जिले में भी एक शख्स तेल लेने पेट्रोल पंप पहुंचा। इस दौरान उसकी पंप मालिक से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पेट्रोल पंप मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमरेंद्र सिंह नाम का युवक घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार शाम औलख गांव स्थित फरीद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप की है।  

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि मोटरसाइकिल में तेल भरवाने तीन युवक आए थे। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। सूचना के बाद कोटकपूरा के डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल और थाना सदर कोटकपूरा के एसएचओ चमकौर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें