फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh News: संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता ने बेटे पर की फायरिंग

Tue, 02 Jan 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

सार

पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों को महेंद्रगढ़ थाने में ले आई। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली में एक परिवार के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता ने अपने पुत्र पर लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस परिवार में पिछले तीन-चार दिनों को संपत्ति व जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। मंगलवार को भी पिता व पुत्रों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान पिता ने एक पुत्र पर अपने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायर कर दिया, गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।
 

ग्रामीणों की मानें तो यह पूरा विवाद मकान व खेतों के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है। पिता के द्वारा अपने लाइसेंस हथियार से फायर किया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

 

फायरिंग के मामले को लेकर जब डीएसपी रणवीर सिंह व सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तक इससे संबंधित कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें