इस पर कर्ण गोदारा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कुलदीप गोदारा और उसके साथी राहुल पर फायर कर दिया। इसमें कुलदीप गोदारा को करीब आठ गोलियां व उसके साथी राहुल को दो गोलियां लगीं।
दोनों को घायल अवस्था में हिसार के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाद में कर्ण गोदारा ने भी अपनी ही पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मृतक कुलदीप गोदारा के पिता ओमप्रकाश के बयान पर मृतक कर्ण गोदारा के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को कर्ण गोदारा व कुलदीप के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दोनों का आपस में पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसके चलते कर्ण गोदारा ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। - राजकुमार, थाना प्रभारी आदमपुर।