फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक गिप्पी समेत 3 के खिलाफ याचिका

Thu, 31 Jul 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जट्ट जेम्स बांड फिल्म के विज्ञापन के पांच लाख रुपये न देने पर पंजाबी गायक व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल, उसके भाई पुष्पिंदर सिंह उर्फ हैप्पी व एक अन्य के खिलाफ एसीजेएम केके जैन की अदालत में बुधवार को अपराधिक याचिका दायर की गई।
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित अमन एडवरटाइजमेंट एजेंसी ने फिल्म का विज्ञापन किया था। याचिकाकर्ता के वकील ने अमन एडवरटाइजमेंट एजेंसी के मालिक अमन अग्रवाल और जसप्रीत सिंह के बयान दर्ज करवाए। दोनों ने धोखाधड़ी और उससे संबंधित कागजात अदालत में जमा करवा दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी।

वकील अरविंद ठाकुर ने याचिका में मोहाली सेक्टर-69 निवासी पंजाब गायक गिप्पी ग्रेवाल उसके भाई पुष्पिंदर सिंह और बरनाला के गरीश के खिलाफ विश्वासघात, आपराधिक साजिश रचने व धोखाधड़ी की आपराधिक धाराओं (आईपीसी 406, 120बी, 420) के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि फिल्म के विज्ञापन के लिए फरवरी 2014 में तीनों आरोपियों ने अमन एडवरटाइजमेंट एजेंसी से किए गए समझौते तहत रुपये का भूगतान नहीं किया। इसके अलावा एवज में गिप्पी द्वारा दिए गए चेक 24 मई व 2 जुलाई को बाउंस हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें