फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को निर्वस्त्र, मुंह काला कर घुमाया

Wed, 28 Jan 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट के बब्याल क्षेत्र में लोगों की भीड़ ने दो युवकों को जहां निर्वस्त्र करके घुमाया, वहीं इनके मुंह भी काले कर दिए। पुलिस ने इन दोनों युवकों को अपनी हिरासत में लिया और महेश नगर थाने में लेकर पहुंचे। इन दोनों घायलों का आरोप है कि रंजिशन मारपीट की गई है, जबकि पुलिस ने इन दोनों का मेडिकल कराकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो युवकों को बब्याल क्षेत्र में कुछ लोगों ने निर्वस्त्र किया और उनका मुंह काला करके क्षेत्र में घुमाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन दोनों युवकों को इस दौरान लोगों ने जमकर पीटा। काफी देर तक यह हंगामा होता रहा, जबकि इस दौरान यह दोनों युवक पिटते रहे। क्षेत्र के बाजारों में इनको घुमाया गया।

इसी दौरान इस घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अपनी हिरासत में लिया और उनको थाने लेकर पहुंची। दोनों युवकों की लोगों ने जमकर धुनाई की, जिससे यह युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को कैंट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के लिए दोनों को दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयानों पर होगी आगामी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बुरी तरह से घायल हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस इन दोनों से बुधवार को पूछताछ करेगी, जिसके बाद आगामी कार्रवाई तय होगी। पुलिस का कहना है कि इन दोनों घायलों के बयान पर ही पुलिस की आगामी कार्रवाई टिकी है।

‘दो युवकों का मुंह काला करके बाजार में घुमाया गया है। दोनों युवकों से मारपीट हुई है, जबकि घायलों का मेडिकल कराया गया है। यह दोनों सिविल अस्पताल कैंट में दाखिल हैं। इन दोनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।’
- सुरेश दलाल, कार्यवाहक एसएचओ, महेश नगर थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें