फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में सट्टेबाज ने एक युवक के सिर में मारी गोली, दूसरा जान बचाने के लिए छत से कूदा

Thu, 31 Jan 2019 09:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी जुटाते पुलिसकर्मी
विज्ञापन

पंचकूला के सेक्टर 20 कटानी ढाबे के पास खाली शोरूम में सट्टे के रुपयों के लेनदेन में हुए झगड़े में सट्टेबाज ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। जबकि दूसरा युवक गोली से बचने के लिए फर्स्ट फ्लोर से कूद गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मामले में क्राइम ब्रांच ने चार लोगों को राउंडअप किया है। घटना शाम साढ़े पांच बजे की है। 

विज्ञापन


सेक्टर-20 कटानी ढाबा के बगल में खाली शोरूम में सट्टे का खेल चल रहा था। इसमें मनीमाजरा निवासी दीपक और सन्नी के साथ करीब 20 लोग सट्टा खेल रहे थे। इसी बीच दीपक और सन्नी का अन्य लोगों से लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक आरोपी ने दीपक को गोली मार दी। गोली माथे से लगते हुए बगल से निकल गई। 

दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी गोली आरोपी ने सन्नी पर चलाई, जिससे बचने के लिए वह पहली मंजिल से खिड़की का शीशा तोड़ते हुए नीचे कूद गया। उसके दोनों पैर और एक हाथ टूट गया है। फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद जगरूप सहरावत नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


 पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दीपक और सन्नी को जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि यहां पर आठ राउंड फायरिंग हुई है। इसमें पुलिस ने छह खोखे के बरामद किए हैं। अभी तक अन्य आरोपियों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।

सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीमें
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 और सेक्टर-26 की टीमें पहुंच गईं। इसके अलावा पुलिस आयुक्त सौरभ जोशी, एसीपी नुपूर बिश्नोई सहित अन्य आलाधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम रीक्रिएट किया

घटनास्थल पर बिखरे ताश के पत्ते
घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम की टीम पहुंची। टीम की ओर से मामले के सीन रीक्रिएट किए गए। इसके अलावा पुलिस ने कई सैंपल इकट्ठे किए हैं। इस दौरान शोरूम के अंदर ताश के पत्ते सहित अन्य सामान मिला। पता चला है कि कई दिनों से यहां सट्टे का खेल चल रहा था। 

कूदने की जानकारी पर पहुंची थी पीसीआर
थाना प्रभारी अजय दिसोदिया ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि फर्स्ट फ्लोर से कोई युवक कूदा है। जब पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की तो पता चला कि यहां पर सट्टे का खेल चल रहा है। 

पुलिस ने सामान किया बरामद  
पुलिस ने मौके से एक मैगजीन, चार कारतूस, छह गोली के खोल, एक मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस कब्जे में लिया है। घटनास्थल से एक पर्स भी बरामद हुआ है। अभी तक क्राइम ब्रांच की टीम ने चार लोगों को राउंडअप किया है।

तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सभी रिकार्ड कब्जे में ले लिए गए हैं।  अजय दिसोदिया, थाना प्रभारी, सेक्टर-20
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें