फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: एसके खरौड़ और गांधी गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, तीन पिस्टल और 16 कारतूस बरामद

Thu, 01 Jun 2023 05:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ गोलू गांधी गैंग का गुर्गा है। वह खन्ना में दो ग्रुपों में चल रही गैंगवार में सक्रिय है और इसके खिलाफ भी कत्ल का मुकदमा थाना सिटी टू खन्ना में दर्ज है। एसएसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
गैंगस्टरों के बारे में जानकारी देते एसएसपी वरुण शर्मा और साथ में मौजूद अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के साथ लगते इलाके में इंटरस्टेट नाकाबंदी व पेट्रोलिंग ऑपरेशन के तहत पटियाला पुलिस ने एसके खरौड़ और गांधी गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल 32 बोर और 16 कारतूस मिले हैं। एसएसपी वरुण शर्मा ने गुरुवार को आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बताया कि पंजाब सरकार डीजीपी गौरव यादव की हिदायतों पर गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ी है। इसके तहत पटियाला पुलिस ने हरियाणा के साथ लगते इलाके में अंबाला से राजपुरा रोड पर गांव महिमदपुर में इंटरस्टेट नाकाबंदी व पेट्रोलिंग ऑपरेशन के दौरान सुखजीत सिंह गोलू निवासी शहीद भगत सिंह नगर अमलोह रोड खन्ना को 32 बोर के दो पिस्टल व आठ कारतूस समेत गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


इसके खिलाफ थाना शंभू में आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह से टी प्वाइंट बघौरा घन्नौर से पटियाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान गुरप्रीत सिंह टली निवासी गाजेवाल जिला पटियाला को वरना कार में जाते समय एक पिस्टल व आठ कारतूस समेत धरा गया। इसके खिलाफ थाना घन्नौर में केस दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। कई बार जेल भी जा चुके हैं। गुरप्रीत सिंह उर्फ टली एसके खरौड़ गैंग का गुर्गा है और गैंगस्टर बिट्टू गुज्जर का नजदीकी है। गुरप्रीत सिंह पटियाला जिले के गांव पसियाना के सरपंच भुपिंदर सिंह के कत्ल केस में शामिल था और अब वह इस केस में जमानत पर है। इसके खिलाफ कत्ल का एक मुकदमा थाना भवानीगढ़ में भी दर्ज है।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ गोलू गांधी गैंग का गुर्गा है। वह खन्ना में दो ग्रुपों में चल रही गैंगवार में सक्रिय है और इसके खिलाफ भी कत्ल का मुकदमा थाना सिटी टू खन्ना में दर्ज है। एसएसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें