फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-पिता ITBP में अधिकारी: बेटा ड्रग्स के साथ चंडीगढ़ में गिरफ्तार, बीटेक पास आरोपी ने बताया क्यों बना तस्कर

Tue, 27 Jan 2026 06:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, उससे 10.1 ग्राम आइस ड्रग्स बरामद हुई है। आरोपी युवक के माता-पिता पैरामिलिट्री फोर्स आईटीबीपी में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई करने आए आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट के बेटे को 10.1 ग्राम आइस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जीरकपुर के बलटाना का रहने वाला अभिषेक चंदेल है। एएनटीएफ ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभिषेक चंडीगढ़ में नशे की खेप सप्लाई करने आया था। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने सेक्टर-28 और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की। इस दौरान आई-20 कार में सवार संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर वाहन को घेर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 10.1 ग्राम आइस बरामद हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बीटेक किया है और ऑनलाइन काम करता था, लेकिन खर्च और शौक पूरे न होने के कारण वह नशा बेचने लगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पिता असम में आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात हैं जबकि उसकी मां भी आईटीबीपी में कार्यरत हैं और उनकी पोस्टिंग नोएडा बताई जा रही है। एएनटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशा कहां से लाता था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें