रेवाड़ी पुलिस ने रविवार को पकड़े गए सभी आरोपियों को रेवाड़ी कोर्ट में पेश किया। उसके बाद हिसार के भूरे निवासी दीपक, बाहनी अमरपुर निवासी कृष्ण, ददई निवासी रविश, रेवाड़ी के गांव बालियर निवासी कुलदीप व गुमीना निवासी जयवीर को दो दिन के रिमांड पर लिया है। हिसार के भैणी अमीरपुर निवासी अखिल, हांसी निवासी पंकज, बास खुर्द निवासी दिनेश कुमार व करनाल के एसएस इंटरनेशनल स्कूल के कर्मचारी राजकुमार उर्फ राजू को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
कई करोड़ की डील की आशंका
पेपर लीक मामले में अभी तक रेवाड़ी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है कि पेपर लीक करने की डील कितने रुपयों में हुई थी लेकिन पुलिस के सूत्र बताते हैं कि इस मामले में डील कई करोड़ रुपये की थी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पेपर लीक के बाद उसके आंसर की कई-कई लाख रुपये में बेचने की तैयारी थी।
गिरफ्तार किए गए सभी नौ आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। असली मास्टरमाइंड अभी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। रिमांड के दौरान पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पैसे के लेनदेन पर अभी पूछताछ की जा रही है। - राहुल शर्मा, एसपी, रेवाड़ी।