हरिपुर में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के मां-बाप की ओर से दी गई शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नाबालिग के साथ एक कुछ दिन पहले दुराचार हुआ है। लड़की के मां-बाप ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी है।
वहीं हरिपुर में मां-बाप के साथ रह रही नाबालिग ने बताया कि सेक्टर-11 के एक घर में वह चाइल्ड केयर मेड के रूप में काम करती थी। अक्सर आरोपी उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ और उसके साथ बदसलूकी करता था। नाबालिग ने कहा एक बार आरोपी उसे पकड़कर सुनसान जगह ले गया। जहां उसने रेप की कोशिश की तो नाबालिग इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसके मुंह पर एसिड फेंकने की धमकी दी। नाबालिग ने कहा कि आरोपी ने उसके मां-बाप और बहन पर भी एसिड फेंकने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।
वारदात के बाद से लड़की काफी डर गई। जब वह घर लौटी तो उसने मां-बाप को घटना के बारे में बताया। इस पर लड़की के मां-बाप ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। लड़की के बाप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब इस बारे में आईओ राजेश कुमारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग है। सेक्सुअल ह्रासमेंट के चलते पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को चार तारीक को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।