फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाबदर को प्रत्याशी के साथ घूमते दबोचा

Sat, 28 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा जिलाबदर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 एक पार्टी के प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार करते जिलाबदर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। उसकी पैरवी में पार्टी के लोग थाने तक पहुंचे। पुलिस ने उसे जिलाबदर होने के बावजूद इलाके में घूमने के आरोप में जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन



पुलिस ने मलवां निवासी नवीन शुक्ला उर्फ प्रीतू शुक्ला को पकड़ा है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास और चुनाव में शांति भंग के खतरे की वजह से गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

उसे 20 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया था। वह मारपीट, तीन पशु तस्करी के मामले और चोरी के संगीन अपराधों में आरोपी है। चार दिन में उसे जमानत मिल गई थी। जिलाबदर होने के  बावजूद इलाके में घूम रहा था। एसओ ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कस्बे में एक प्रत्याशी के साथ प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें