पंचकूला सेक्टर-21 के रहने वाले एक नाबालिग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की उम्र 15 वर्ष है। नाबालिग के अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि एक सरकारी विभाग के कर्मचारी ने उसके साथ कुकर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया।
पीड़ित के बयान पर सेक्टर-21 की चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15 में रहने वाले एक नाबालिग के अभिभावकों ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसने उनके बेटे से कई बार कुकर्म किया। साथ ही पीड़ित का वीडियो बना लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने कई बार उसे वीडियो दिखाकर उससे पैसे ऐंठे। वह बदनामी के डर से किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक सरकारी विभाग में ड्राइवर है और पीड़ित के पड़ोस में रहता है। उसने पीड़ित नाबालिग से जान पहचान की और उसके बाद उसने उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। इस मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि मामला आईपीसी की धारा 377 के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल करवा लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।