पलसौरा बेबी मर्डर में इस्तेमाल ऑटो को एसआईटी ने पलसौरा से बरामद कर लिया गया है। बरामद किए आटो में बच्ची का अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।
वहीं रिमांड समाप्त होने पर मामले में पकड़ी गई सुनीता उर्फ बिल्ली, भगत, अनिरुद्ध और राजकुमार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में फरार ऑटो चालक की तलाश में एसआईटी छापे मार रही है। इनके अलावा मुंशी उर्फ गोरा फरार बताया जा रहा है।
पलसौरा से 27 नवंबर को बच्ची को ऑटो में सवार मंगा, राजकुमार और अनिरुद्ध और सुनीता ने अपहरण किया था। अपहरण के बाद बच्ची को लेकर वे पहले जंगल में गए।
दो दिन तक सभी लोग बच्ची को नशे की हालत में आटो में घूमाते रहे। बच्ची से ऑटो में ही दुराचार किया गया। 29 नवंबर शाम को उन्होंने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरी में डालकर फर्नीचर मार्केट के पास फेंककर फरार हो गए थे। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने हत्या मामला दर्जकर मामले में एसआईटी बनाई थी।