फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और पलसौरा से गायब हुई बच्ची गाजियाबाद में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पलसौरा से गायब हुई बच्ची गाजियाबाद में मिली है। पुलिस ने इसका सुराग लगा लिया है और रविवार को बच्ची के परिजन और सेक्टर-39 की पुलिस टीम गाजियाबाद से बच्ची को लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि उसके साथ कोई आरोपी युवक है जो कि नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। टीम के साथ बच्ची की मां और भाई भी गया है।

मालूम हो कि शनिवार दोपहर को बच्ची घर से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी। इसके बाद पलसौरा में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बच्ची को तलाश करने के लिए शनिवार रात जंगल और क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। सेक्टर-39 के थाना प्रभारी गुरमुख सिंह और पलसौरा चौकी के कर्मचारी पूरी रात जाग कर बच्ची को तलाश करते रहेे।

पुलिस ने अभिभावकों के तीनों मोबाइल का रिकार्ड भी निकाल लिया था। बच्ची को तलाश करने के लिए लोगों के घरों की अलमारी और बेड तक खोलकर चेक किए गए। सेक्टर-39 पुलिस ने बच्ची की तस्वीर सभी थानों के अलावा पंचकूला और मोहाली पुलिस को भी पहुंचा दी।
विज्ञापन


बच्ची का परिवार 4 माह पहले ही शहर में रहने के लिए आया है। नाबालिग की मां ने बताया कि शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बच्ची घर के पास ही मोबाइल रिचार्ज के लिए कूपन खरीदने के लिए गई थी।

जब वह वापस घर लौट रही थी तो वह उसे घर की बालकानी से देख रहे थे। मां का कहना है कि उन्होंने देखा कि बच्ची को किसी ने पीछे से आवाज दी और वह वापस लौट गई।

एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि बच्ची का सुराग लगा लिया गया है। नाबालिग बच्ची गाजियाबाद में है जिसको लेने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है।

बताया गया है कि गायब हुई बच्ची का भाई को फोन आया था। भाई ने खुद बात करके बच्ची की मां से बात करवाई। उस समय मां और भाई दोनों बच्ची को तलाश रहे थे।

मां और भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी उसके बाद पुलिस की टीम गाजियाबाद रवाना हुई। परिजन बच्ची की तलाश में सुबह मोहाली के बडमाजरा में भी गए थे। मां को किसी ने सूचना दी कि वहां पर एक नाबालिग बच्ची अकेली घूम रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें