फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को खुद ही गोली मारी थी, नाबालिग के पिता ने

Tue, 18 Feb 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-56 (पलसौरा कालोनी) अंबेडकर आवास के पार्क में नाबालिग के पिता को लगी गोली कांड को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि पिता ने खुद को गोली मारी है। उधर अब पिता परिवार सहित पलसौरा छोड़कर फरार हो गए हैं। इसके साथ ही पुलिस इस मामले को खारिज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में घायल और आरोपियों के बीच पैसे के लेन देने का मामला सामने आ रहा है।

मालूम हो कि 14 जनवरी को पार्क में गायब हुई नाबालिग के पिता को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया गया था। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उस समय में पिता ने कालोनी में रहने वाले प्रेम कुमार और बेटे बंटी पर आरोप लगाया था। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रेम कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया था।

मालूम हो कि इससे पहले घायल की नाबालिग बेटी का अपहरण हुआ था। बेटी के अपहरण के मामले में आरोपी बंटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बाद में नाबालिग को 6 दिसंबर को गाजियाबाद से बरामद कर लिया था और आरोपी बंटी को गिरफ्तार किया था। बंटी को बाद में जमानत मिल गई थी। पुलिस के अनुसार जिस समय घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया था, उस समय चली हुई गोली के दो खोल मिले थे।

घायल ने पुलिस को बताया था कि जब आरोपियों ने उसे गोली मारी तो उसने गोली केखोल उठा लिए थे जबकि पुलिस के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि घायल ने खुद के पैर पर खुद गोली मारी थी।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के प्रभारी रणजोत सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उन्हें भी पता चला है कि परिवार पलसौरा से चला गया है।

वार्ड पार्षद दर्शन गर्ग का कहना है कि जिस व्यक्ति को गोली लगी थी वह पलसौर से सामान सहित यूपी अपने गांव चला गया है। गर्ग का कहना है कि परिवार कालोनी के लिए एक युवक की टैक्सी ले कर गए थे, लेकिन उनका टैक्सी चालक से यमुनानगर में झगड़ा हो गया था। उनका कहना है कि पूरा मामला संदिग्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें