फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन और हथियारों समेत दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंटर इंटेलिजेंस सेल की टीम ने पाकिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर 13 करोड़ रुपये की हेरोइन, एक पिस्टल, एक राइफल 315 बोर और 65 लाख की भारतीय करेंसी व कार बरामद की है।
विज्ञापन


इनके साथ दो भारतीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पाक नागरिक पिछले कई दिनो से इनके पास रह रहे थे। काउंटर इंटेलिजेंस सेल की टीम ने इन्हें शमिंदरपाल सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों का 5 जून तक का रिमांड पुलिस को दिया है।

काउंटर इंटेलिजेंस सेल के आईजी गौरव यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पाकिस्तान के दो तस्करों ने भारत सीमा में प्रवेश किया है और उनके पास हेरोईन की खेप है। यहे खेप पाक तस्करों को भारत में तस्करों को सप्लाई करनी थी। जिस पर उन्होंने इस्पेक्टर जीएस नागरा के नेतृत्व में टीम का गठन किया।
विज्ञापन


टीम ने न्यू अमृतसर के पास एक फ्लैट पर छापा मारकर इन्हें गिरफतार किया। इनकी पहचान पाकिस्तान के नारोवाल के आकिब मोहमद व सियालकोट के मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है।

वहीं इनके भारतीय साथियों की पहचान गुरदासपुर के सुखदेव सिंह और सुरमुख सिंह के रूप में हुई है। तस्करों ने शुरुआती जांच में खुलासा किया कि हेरोइन की खेप का एक हिस्सा भारतीय तस्करों को बेच कर 65 लाख रुपये भी कमाए है। हेरोइन के बेचे गए हिस्से की रिकवरी करने के लिए टीम छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें