फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे के पास मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पर्ची पर उर्दू में लिखा था संदेश

Tue, 18 Oct 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
बटाला में डेरे के पास मिला पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पठानकोट और फिरोजपुर के बाद अब बटाला में डेरे के पास पाकिस्तानी गुब्बार मिला, जिस पर चिपकी पर्ची में उर्दू में एक संदेश लिखा था। डेरा बाबा नानक के साथ लगते गांव भगताना बोहड़ वाला के पास यह संदिग्ध पाकिस्तानी गुबारा मिला।
विज्ञापन


गुबारे पर चस्पा कागज पर मोबाइल नंबर और उर्दू भाषा में कुछ लिखा हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार की सुबह गांव का नौजवान सिमरजीत सिंह अपने खेतों में गया था। वहां उसने नीले रंग का छोटा गुब्बारा देखा।
विज्ञापन

गुब्बारे पर चिपका था कागज, जिस पर उर्दू में संदेश

बटाला में डेरे के पास मिला पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला
सिमरजीत ने बताया कि गुब्बारे पर कागज का एक पेज चस्पा था। पेज पर कुछ नंबर और उर्दू भाषा में कुछ लिखा था। इस पर उसने गांव के लोगों ने के बारे में सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गुब्बारा अपने कब्जे में ले लिया। थाना डेरा बाबा नानक के प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि गुब्बारे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया गांव के लोगों का कहना है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें