फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की लड़की की दर्दभरी दास्तान, अपने ही बन बैठे 'हैवान'

Thu, 05 Dec 2019 01:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगरांव (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीते एक साल से पिता, सौतेली मां और परिवार के अन्य सदस्य 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से जिस्मफरोशी करा रहे थे। आखिरकार पीड़िता से यह सब कुछ बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो वह अपनी असली मां के पास चली गई। इसके बाद मामले की पोल खुलकर सामने आ गई। थाना जगरावां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पिता, सौतेली मां, भाई, भाई की प्रेमिका समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लगभग एक साल पहले उसके पेट में दर्द हुआ था। उसकी सौतेली मां उसे दवा दिलाने के लिए अपने साथ ले गई। रास्ते में टैंपो रोकर उसकी मां ने किसी व्यक्ति को फोन किया, कुछ समय बाद वह व्यक्ति वहां पहुंच गया। उसकी सौतेली मां ने उसे उक्त व्यक्ति के साथ जाकर दवा लाने के लिए कहा। वह व्यक्ति उसे एक होटल में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसकी सौतेली नानी उसे अपने साथ एक गांव में ले गई। वहां उसके साथ 40 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। 

यही नहीं उसके भाई की प्रेमिका बिना विवाह के उनके घर में रहती है। वह भी उसे एक दिन अपने साथ एक कार में लेकर गई। उस कार में हनी नाम का युवक भी सवार था। कुछ दूर जाने पर उसके भाई की प्रेमिका और हनी कार से उतर गए। कार चालक उसे जगरावां में एक गुरप्रीत कौर नामक महिला के घर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


यह सिलसिला लगातार जारी रहा, उसके परिवार के सदस्य उसे पैसे के लालच में विभिन्न लोगों के साथ इसी तरह भेजते थे। जब उसने इसका विरोध किया तो  पिता ने उससे मारपीट की, वह घर से भाग कर अपनी पहली मां के पास चली गई। उसका पिता वहां भी पहुंच गया और धमकी दी कि अगर वह घर वापस नहीं आई तो वह उसे जान से मार देगा।  डीएसपी गुरदीप सिंह गौसल ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें