फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के केस में स्वामी ऑटो सेंटर की पार्टनर गिरफ्तार, दो दिन का रिमांड

Fri, 09 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
यूटी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने स्वामी ऑटो मोबाइल सर्विस सेंटर की पार्टनर मोनिका मित्तल को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उनको  2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन

उनके खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत आई थी। पीएनबी के चीफ मैनेजर ने पिछले दिनों सेक्टर-17 थाना पुलिस में बैंक से धोखाधड़ी कर 21 लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत दी थी।

इस पर थाना पुलिस ने मामला ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दिया था। शिकायत की जांच में पुष्टि होने पर ईओडब्ल्यू ने 3 सितंबर को मोनिका मित्तल के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीरवार को मोनिका को गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू अधिकारी के अनुसार पीएनबी के चीफ मैनेजर की से आई शिकायत में कहा गया था कि स्वामी ऑटो मोबाइल सर्विस सेंटर की मोनिका मित्तल ने डेमो कार खरीद के नाम पर बैंक से 21 लाख रुपये लोन लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद बैंक में जमा करवाई गई इसकी आरसी और अन्य दस्तावेज जांच में फर्जी पाए गए। साथ ही उन्होंने जो नंबर दिए थे वह भी फर्जी थे। इस पर बैंक ने सर्विस सेंटर से संपर्क किया तो वहां से कोई माकूल जवाब नहीं दिया गया। इसके अलावा बाद में पता चला कि सर्विस सेंटर ने जिस कार के नाम पर लोन लिया था उसे भी बेच दिया है। पुलिस के अनुसार बैंक की ओर मोनिका मित्तल के खिलाफ शिकायत दी गई थी। इसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने उनका चार दिन का रिमांड मांगा था और कोर्ट ने दो दिन का रिमांड दिया है। इस दौरान उनसे कार रिकवर करवानी है और अन्य दस्तावेज बरामद करने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें