फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के पार्षद कैंथ के खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, इस तरह अंजाम दी गई ठगी

Thu, 09 Mar 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ के खाते से किसी ने ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। आरोपी ने बड़े ही शातिर तरीके से ठगी अंजाम दी। जैसे ही कैंथ को इसका पता चला तो उन्होंने कार्ड ब्लॉक करवा दिया और साथ ही पुलिस को भी मामले की शिकायत दे दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हल्लोमाजरा निवासी सतीश कैंथ के आईसीआईसीआई बैंक  डेबिट कार्ड से किसी ने आठ बार में ऑनलाइन पैंमेंट कर कुल 5440 रुपये उड़ाए। सतीश कैंथ ने बताया कि 2 मार्च को उनके कार्ड से 690 रुपये की छह बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुई। उसके बाद 4 मार्च को दोबारा 650 रुपये की दो बार ट्रांजेक्शन हुई।

सोमवार को ही कैंथ ने मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज देखे तो उनके होश उड़ गए। वह सीधे सेक्टर-35 स्थित बैंक की ब्रांच में गए। बैंक अधिकारियों को ऑनलाइन ठगी की सूचना दी। बैंक अधिकारियों ने तुरंत उनका डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिया। साथ ही पार्षद ने सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में भी मामले की शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें