फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से धरा दिल्ली का दलाल, दो कॉल गर्ल

Thu, 19 Jun 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित आईटी पार्क में ग्राहकों की तलाश रहे देह व्यापार करने वाले एक दलाल और दो युवतियों को क्राइम ब्रांच ने ट्रैप लगाकर बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए दलाल की पहचान जीरकपुर स्थित शिवा इन्क्लेव निवासी कौशल उर्फ राहुल के रुप में हुई। पकड़ी गई दो युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं और दोनों ही बहनें हैं। पुलिस ने उनके पास से पांच हजार की नगदी और ऑल्टो गाड़ी भी बरामद की है।

पूछताछ में पता चला कि कौशल उर्फ राहुल को जीरकपुर पुलिस देह व्यापार मामले में पहले भी पकड़ चुकी है। क्राइम ब्रांच ने दलाल समेत दोनों बहनों के खिलाफ मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

धंधे के लिए आरोपी ने दिल्ली से बुलाया था

डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि आईटी पार्क में दो युवतियां और एक दलाल ऑल्टो गाड़ी में बैठकर देह व्यापार के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने आईटी पार्क पहुंचकर ट्रैप लगाया। पुलिस ने ऑल्टो गाड़ी के पास एक फर्जी ग्राहक भेजा। फर्जी ग्राहक ने दलाल कौशल उर्फ राहुल से बातचीत की। दोनों के बीच पांच हजार रुपये में सौदा तय हो गया।

फर्जी ग्राहक ने जैसे ही दलाल को रुपये दिए उसी समय क्राइम ब्रांच ने दलाल और दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि दोनों आपस में बहनें हैं उन्हें तो कौशल ने धंधा करने के लिए दिल्ली से चंडीगढ़ बुलाया था। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें