फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात की दुल्हन ससुराल से रुपये समेट फरार, दूल्हे ने दी जान

Sun, 20 Mar 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
एक रात की दुल्हन रुपये लेकर दूसरे दिन परिजनों के साथ फरार हो गई। इसके बाद दूल्हे ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के बठिंडा का है। जिले के गांव डिक्ख में एक रात की दुल्हन अपने ससुराल से रुपये पैसे समेटकर शादी की अगली सुबह अपने परिजनों के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दूल्हे ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना बालियांवाली पुलिस ने मृतक गुरमीत सिंह की माता गुरदीप कौर की शिकायत पर सुखदेव सिंह और उसकी पत्नी सुखप्रीत कौर निवासी मंडी कलां, दुल्हन ज्योति व उसके भाई जगरूप सिंह, वीरपाल कौर और साहिब सिंह निवासी गांव रोहीवाला जिला फिरोजपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुरदीप कौर ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले जगरूप सिंह ने अपनी बहन ज्योति के साथ गुरमीत सिंह से शादी करवाने के लिए उनसे 80 हजार की मांग की थी। इसके बाद गुरमीत सिंह ने 43 हजार रुपये जगरूप सिंह को दे दिए और लड़की के साथ शादी कर ली। वहीं शादी के दूसरे दिन सुबह युवती ज्योति अपने भाई व अन्य परिजनों के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि साजिश के तहत उक्त सभी लोगों ने मिलकर उनके साथ ठगी मारी है। उनके बेटे को खुदकुशी के लिए मजबूर किया है। मामले की जांच कर रहे थाना बालियांवाली पुलिस के एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि मृतक युवक की माता की शिकायत पर उक्त पांचों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें