फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हादसा: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत और दो गंभीर घायल, जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे

Sat, 30 Apr 2022 12:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (पंजाब)

सार

सूचना मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब साढे नौ बजे बरानी मोड़ के पास एक कंटेनर ने साइड दबाने के कारण एक कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


छुछकवास गांव निवासी रूपेश पुत्र अशोक (24), सचिन पुत्र बालकिशन, पवन उर्फ प्रेमी पुत्र अशोक झज्जर में किसी परिचित के यहां जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद वापस आ रहे थे। बरानी मोड़ के पास एक कंटेनर ने साइड दबा दी। जिससे उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे एक सफेदे के पेड़ से टकरा गई।

इसमें रूपेश की मौके पर मौत हो गई और पवन व सचिन घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पवन व सचिन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। - जितेंद्र कुमार, निरीक्षक थाना प्रभारी, बेरी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें