फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में वारदात : शराब पीते वक्त आपस में गाली देना पड़ा भारी, गलतफहमी में चली गई एक की जान

Thu, 06 May 2021 02:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

साथ में शराब पीते हुए एक दूसरे को गाली देने का मामला इतना बढ़ गया कि पास से गुजर रहे व्यक्ति ने गलतफहमी में उन पर साथियों के साथ हमला बोल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साथ में शराब पीते हुए एक दूसरे को गाली देने का मामला इतना बढ़ गया कि पास से गुजर रहे व्यक्ति ने गलतफहमी में उन पर साथियों के साथ हमला बोल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात पंजाब के गुरदासपुर जिले की है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती रंजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी अम्मीपुर ने बताया कि वह अपने दोस्त दलजीत सिंह निवासी अम्मीपुर व गांव पूरोवाल राजपूतां निवासी दिलबाग सिंह के साथ मंगलसैन पुली पर बने शेड में बैठकर शराब पी रहे थे।

शराब पीने के बाद वे एक दूसरे को हंसी मजाक में गाली देने लगे तो वहां से बाइक पर गुजर रहे एक व्यक्ति ने सोचा कि वे उसे गाली दे रहे हैं। इसके चलते वह बोलकर गया कि वे यहीं रहें, वह अभी लौटकर आ रहा है। लेकिन उन्होंने उसकी बात को अनदेखा करते हुए फिर से वहीं पर बैठकर शराब पीनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद चार-पांच बाइक पर सवार सात-आठ लोग तेजधार हथियारों के साथ वहां पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान दिलबाग सिंह के सीने पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपनी गाड़ी लेकर वहां से भागा तो हमलावरों ने उसकी गाड़ी पर भी ईंट-पत्थर मारे। फिर भी वह किसी तरह वहां से बच निकला, जबकि दलजीत सिंह खेतों के रास्ते से होते हुए वहां से भाग गया। 

वहां से गुजर रहे बिशंबर दास ने रास्ते में घायल मिले दिलबाग सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे अबरोल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वह कंबाइन चलाता था।

मामले के बारे में डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह ने बताया कि घायलों ने किसी भी हमलावर की पहचान नहीं बताई है। जिसके चलते पुलिस आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें