फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 11वीं मंजिल से गिरा NRI, अमेरिका का रहने वाला था, चार माह पहले हुई थी शादी

Thu, 27 Apr 2023 08:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जोरावर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी अमृतसर वर्तमान में अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहा था। वह पत्नी के साथ जालंधर हाईट्स-2 की 11वीं मंजिल पर किराये के फ्लैट में रहता था। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में नकोदर रोड पर जालंधर हाइट्स-2 हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट्स में गुरुवार एक कैलिफोर्निया निवासी एनआरआई की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पहले माना जा रहा था कि मामला खुदकुशी का है लेकिन जांच के बाद सामने आया कि युवक दिमागी तौर पर परेशान था और दवाइयां खा रहा था।

विज्ञापन

जोरावर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी अमृतसर वर्तमान में अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहा था। वह पत्नी के साथ जालंधर हाईट्स-2 की 11वीं मंजिल पर किराये के फ्लैट में रहता था। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।

जोरावर अपनी पत्नी जसप्रीत कौर निवासी सरमस्तपुर को साथ ले जाने के लिए उसके कागजात पूरे करवा रहा था और 15 दिन तक वापस अमेरिका जाने की तैयारी में था। एडीसीपी आदित्य का कहना है कि पुलिस को जसप्रीत कौर ने जोरावर के ट्रीटमेंट के दस्तावेज भी दिखाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें