फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 02 Feb 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एलांते मॉल के बाहर एनआरआई की हत्या के केस में चौंकाने वाला खुलासा है। पुलिस ने एक गिरफ्तारी भी की है। शावेद के पिता जुल्फकार उर्फ पुकार का कहना है कि घटना के दिन देर रात उन्हें सवारी का फोन आया।
विज्ञापन


वे इस सवारी को नियमित रूप से घर छोड़ते थे। उस दिन घर पर कुछ काम करते हुए उनका हाथ जल गया था, इसलिए तीसरा बेटा शावेद (पुलिस के अनुसार इरशाद) चला गया। थोड़ी देर बाद शावेद घर आकर सो गया और रात करीब ढाई-तीन बजे पुलिस उसे घर से उठा ले गई।

पुलिस ने उन्हें बताया कि उनके बेटे ने एनआरआई की हत्या की है, लेकिन बेटे ने बताया कि वह एलांते मॉल के बाहर सवारी अपना सामान ऑटो में रखकर अन्य सामान लेने गई था। इस बीच एनआरआई बाप-बेटे पहुंचे और होटल तक छोड़ने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन


बाप-बेटे ऑटो में सवारी का रखा सामान उतारने लगे और विरोध करने पर अभद्र भाषा का उपयोग करने लगे। इसके बाद मारपीट हो गई और तीनों फुटपाथ पर गिर गए। उसी दौरान एनआरआई जितेंदर को चोट लगी। उसने अपने बचाव में डंडे से हमला किया था। इसके बाद वह घर आकर सो गया। उसे नहीं पता था कि उनकी मौत हो चुकी है।

न्यायिक हिरासत में भेजा
रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने एनआरआई मर्डर केस के आरोपी इरशाद (शावेद) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एसएस शर्मा, शावेद के वकील ने बताया कि पुलिस ने केस की जांच में शावेद की उम्र की ओर ध्यान नहीं दिया। इस बारे में केस को आम अदालत से जुवेनाइल कोर्ट में शिफ्ट करवाने के लिए अपील दायर की जाएगी।
विज्ञापन

हत्यारोपी की मां का दावा, बेटा नाबालिग

एनआरआई की हत्या के आरोप में पुलिस ने केस इरशाद के नाम पर दर्ज किया, जबकि गिरफ्तार शावेद को कर लिया।

हत्यारोपी के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का नाम शावेद है और इरशाद नाम का युवक उनके परिवार में दूर-दूर तक कोई नहीं है। हत्यारोपी की मां का यह भी दावा है कि उनका बेटा नाबालिग है। वारदात वाले दिन उसकी उम्र 16 साल, तीन महीने 12 दिन थी। हालांकि, पुलिस बिना किसी पुख्ता सबूत के इस बात को मानने को तैयार नहीं है।

शावेद की मां सलमा का कहना है कि उनका बेटा कक्षा छह तक पढ़ा है। इसके बावजूद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई में उससे हस्ताक्षर करवाने की बजाय अंगूठे लगवाए हैं। बेटे के नाबालिग होने का दावा करते हुए सलमा ने उसके स्कूल छोड़ने के वक्त का सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसमें उसकी जन्म तिथि 12-10-1998 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें