फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई युवती को भ्ागा ले गया फेसबुक फ्रेंड

Sat, 21 Dec 2013 01:44 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीडन निवासी पंजाबी युवती की फेसबुक पर लुधियाना के युवक से दोस्ती हो गई। युवक को देखने वह मां और बहन के साथ पंजाब आई। लड़का घरवालों को पसंद नहीं आया। उन्होंने युवती की मंगनी कहीं और कर दी। स्वीडन जाने के लिए वे पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। सरहिंद-राजपुरा
विज्ञापन


के बीच एक ढाबे पर चाय पीने रुके, इस बीच युवती गायब हो गई। युवती की मां ने युवक पर अपनी बेटी को ले जाने की आशंका जताई है।

थाना फेज-1 पुलिस ने स्वीडन निवासी नरिंदर जीत कौर जोकि आजकल अमृतसर में रह रही थीं, की शिकायत पर मुल्लांपुर दाखा, लुधियाना निवासी गुरवीर सिंह उर्फ गुरी व उसके दो साथियों के खिलाफ परचा दर्ज किया है।

नरिंदर जीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां ऐवाकरीना कौर व सूफिया कौर हैं। एक दिसंबर को वह दोनों बेटियों के साथ स्वीडन से पंजाब आई थीं।

18 दिसंबर को वह स्वीडन जाने के लिए कार से अमृतसर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं। दोपहर करीब ढाई बजे वे सरहिंद और राजपुरा के बीच स्थित गिल ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे चाय पी रहे थे, इसी बीच ऐवाकरीना कौर बाथरूम गई। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो नरिंदर जीत कौर उनकी तलाश में गई।

तो लोगों ने बताया कि दो लड़के व एक लड़की उनकी बेटी को भगा ले गए हैं। नरिंदर जीत कौर ने आशंका जताई कि गुरवीर सिंह ही उनकी बेटी को ले गया है।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि गुरवीर और ऐवाकरीना की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जो काफी गहरी हो गई थी।

ऐवाकरीना अपने परिवार को गुरवीर से मिलाने लाई थी। पर, घरवालों को गुरवीर पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने ऐवाकरीना की शादी कहीं और तय कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें