फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से देश बेहाल, नोट न बदले गए तो व्यक्ति ने दी जान

Sat, 19 Nov 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नोटबंदी ने एक और शख्स की जान ले ली… मामला पंजाब के लुधियाना का है। नोटबंदी के बाद शिवपुरी इलाके में रहने वाला अनिल कुमार पिछले तीन दिन से बैंक में पैसा बदली करवाने के लिए जा रहा था, लेकिन उसके नोट बदली नहीं हो रहे थे। उसके पास खर्च चलाने को पैसे नहीं थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उसने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसकी पत्नी बाजार से आई तो वह फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अनिल के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि उसका काम नहीं चल रहा था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और काफी परेशान चल रहा है। इसी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के बाद किसी को तंग न किया जाए। 
विज्ञापन

नहीं थे खर्च चलाने को भी पैसे, तीन दिन से जा रहा था बैंक

- फोटो : Demo Pic
जानकारी के अनुसार अनिल फड़ी पर बच्चों के कपड़े बेचने का काम करता है। पिछले कुछ दिन से उसका काम नहीं चल रहा था। ऊपर से केंद्र सरकार के आदेश के बाद पांच सौ रुपये और हजार रुपये के नोट पर पाबंदी भी लग गई। उसके पास घर का खर्च चलाने के लिए भी पैसे नहीं थे। शनिवार सुबह उसकी पत्नी प्रीति काम से चली गई।

अनिल घर पर अकेला था। उसने घर में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब उसकी पत्नी बाजार से लौटी तो अनिल का शव लटकता देखा। अनिल के पड़ोसी बलबीर सिंह ने कहा कि अनिल के पास पैसों की तंगी थी। वह पिछले तीन दिन से बैंक में नोट बदली के लिए जा रहा था, लेकिन उसके पैसे बदली नहीं हो रहे थे। जिस कारण वह काफी परेशान था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें