पंजाब के खन्ना में पादरी समेत छह लोगों से नौ करोड़ 66 लाख 61 हजार 700 रुपये की राशि बरामद हुई है। सभी सातों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोराहा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शनिवार को तीन गाड़ियों से नकदी बरामद की। मामले में एक पादरी एंथनी निवासी थाना गांव प्रतापपुर जिला जालंधर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मामले को आगे की जांच के लिए इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया है। एसएसपी खन्ना ध्रुव दहिया ने बताया कि अंबाला से जालंधर से हवाला का पैसा ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए दोराहा जीटी रोड पर नाकाबंदी कर दी गई।
डीएसपी (डी) हंसराज, दोराहा एसएचओ करनैल सिंह की अगुवाई में दोराहा में पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे नंबर-1 पर मैकडोनॉल्ड के पास नाका लगाकर चेकिंग शुरू की गई।