फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक! मारपीट के बाद 'निहंग' सिंह को जलाया जिंदा

Sat, 09 May 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में 'निहंग' सिंह को मारपीट के बाद पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। घटना में निहंग बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए बठिंडा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मामला पंजाब में मुक्तसर जिले के शहर गिद्दड़बाहा के गांव भारू का है। मामूली से विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे थाना गिद्दड़बाहा के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि दो महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

मामूली सी बात पर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार 'निहंग' जसपाल ‌सिंह गांव के ही लक्खा सिंह के घर पर सीरी (नौकर) लगा हुआ था। बूटा पिछले कई दिन से काम पर नहीं जा रहा था। शुक्रवार सुबह धीरा अपने भाई कुलवीर सिंह के साथ जसपाल के घर पहुंचा।

घर के बाहर गली में इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसने बाद में हिंसक रुप धारण कर लिया। जसपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि धीरा सिंह और कुलवीर सिंह ने पहले उसकी पिटाई की।

इसके बाद उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उस पर डाल दिया और आग लगा दी। पुलिस ने जसपाल के बयान पर धीरा और उसके भाई कुलवीर के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना में आरोपी धीरा भी घायल है। उसकी एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद हो सकता है कि क्रॉस पर्चा करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें