फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन की डिलीवरी देने आया नाइजीरियन काबू, दिल्ली में रहता है आरोपी

Sat, 28 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरेस्‍ट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ऑपरेशन सेल ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियन मूल के व्यक्ति इफेनई चुकवु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 30 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल किया है। उसे शुक्रवार रात को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह ऑपरेशन सेल की टीम शहर में बढ़ रही स्नैचिंग व चोरियों की वारदात को देखते हुुुए ट्रिब्यून चौक के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी नाइजीरियन जीरकपुर की तरफ से ट्रिब्यून चौक की तरफ आ रहा था।

जैसे ही उसने पुलिस को देखा, वह घबरा गया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने शक होने पर उसे पीछा कर दबोच लिया। उसके बैग से हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नई दिल्ली में द्वारका इलाके में रहता है। चंडीगढ़ में वह शिमला निवासी अपने ग्राहक को हेरोइन की डिलीवरी देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

arrest - फोटो : Demo Pic
48 प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार
सेक्टर-38 से पुलिस ने 48 प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-38 निवासी राज तिलक (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को सेक्टर-39 की पुलिस ने सेक्टर-38 में प्रजापति भवन के पास नाका लगाया हुआ था। तभी शाम को करीब 5:30 बजे प्रजापति भवन के पीछे से राज तिलक पैदल आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस का नाका देखा तो रास्ता बदल दिया और तेज-तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने राज तिलक को दौड़कर काबू किया। उसके हाथ में एक हरे रंग का लिफाफा था, जिसमें से 24 ब्यूप्रानोरफिन और 24 फेनिरामाइन के इंजेक्शन बरामद हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें