10 दिन बाद युवती की शादी हुई थी। शादी के दिन खींचे फोटो लेने जब फोटोग्राफर के पास गई तो आबरू लुट गई। घटना, पंजाब में अबोहर के गांव बकेनवाला में हुई। नवविवाहिता ने गांव के ही एक युवक पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
महिला ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व ही उसका विवाह गांव बकेनवाला में हुआ था। विवाह वाले दिन गांव के ही एक फोटोग्राफर ने उनकी मूवी व फोटो खींचे थे। गत दिवस उक्त युवक उनके घर उन्हें फोटो और मूवी तैयार होने की बात कह कर गया था। रविवार को जब वह अपने पति के साथ फोटोग्राफर के पास गई तो उसने बातों में उन्हें लगा लिया और उसके पति को 100 रुपये देकर समोसे लेने के लिए भेज दिया, जहां उसके पति को कुछ समय लग गया। महिला के अनुसार इस दौरान उक्त युवक ने उसके हाथ-पैर बांध कर उससे दुष्कर्म किया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।