फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: शादी के दो माह बाद ही उजड़ गई दुनिया, गला काटकर नवविवाहिता की हत्या

Tue, 04 Feb 2020 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गांव महिता में शादी के दो माह बाद ही दहेज के लिए नवविवाहिता का गला काटकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नवनीत कौर निवासी जोगा, जिला मानसा की शादी दो महीने पहले गगनदीप सिंह निवासी महिता बरनाला से हुई थी। 

विज्ञापन


शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग के लिए युवती को परेशान कर रहे थे। मृतका के भाई जसवीर सिंह ने बताया कि नवनीत कौर के ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करते थे। उसे जान से मारने की धमकियां भी देते थे। मंगलवार सुबह उनको सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। वहां जाकर देखा तो उसकी बहन बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी और उसके गले पर तेजधार हथियार से कट का निशान था। 

वहीं नवनीत कौर के कत्ल की सूचना जब उसके मायके गांव जोगा के लोगों के मिली तो ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर महिता पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इसके चलते एक बार गांव में स्थिति विस्फोटक बन गई। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एसएसपी हरजीत सिंह, डीएसपी राजेश छिब्बर, डीएसपी अमरिंदर सिंह दियोल, डीएसपी जसवीर सिंह, डीएसपी गुरिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन


एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि मृतका नवनीत कौर के भाई जसवीर सिंह निवासी जोगा के बयान पर मृतका के पति गननदीप सिंह, जेठ कुलदीप सिंह, जेठानी चरणजीत कौर, सास गुरमीत कौर और ससुर काका सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें