फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Wed, 24 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-38 वेस्ट में मंगलवार दोपहर एक नवविवाहिता का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। महिला की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से अपनी बीमारी को लेकर परेशान थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-38 वेस्ट की रहने वाली पूजा (21) नहाने के बहाने बाथरूम गई और चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि पूजा ने बाथरूम में शावर के सहारे फंदा लगाकर जान दी। घटना के समय उसका पति मोनू घर पर मौजूद था।

परिजनों के अनुसार जब काफी देर तक पूजा बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो बाहर से आवाज लगाई गई पर उसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो पूजा शावर के साथ फंदे लगाकर लटकी हुई थी। उसको लेकर तुरंत जीएमएसएच-16 गए, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पूजा का पति सेक्टर-22 में दुकान में नौकरी करता है। पूजा और मोनू की शादी छह महीने पहले हुई थी। परिजनों का कहना है कि दोनों में किसी तरह की अनबन भी नहीं थी। बस उसके पेट में पथरी थी। परिजनों का कहना है कि पूजा अक्सर कहती थी कि मेरी बीमारी में बहुत पैसा लग रहा है।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें