फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः नए साल 2019 के पहले दिन छीन गई 2 जिंदगियां, 17 लोग पहुंच गए अस्पताल

Wed, 02 Jan 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
दप्पर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा
विज्ञापन

अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर दप्पर स्थित टोल प्लाजा पास मंगलवार को सड़क हादसे में मां बेटी की जान चली गई गई इस हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। हादसे का मुख्य कारण धुंध और हाइवे पर खड़ा ट्राला बताया जा रहा है। बता दें कि इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें दो वाहनों का ज्यादा नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


सड़क हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनकी पहचान सीमा रानी 38 और 17 वर्षीय दिव्या के रूप में हुई है। मामले की शिकायत मृतका के पति संजय कुमार की ओर से देने के बाद मिनी बस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों मां बेटी के शव का पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। दाह संस्कार के लिए संजय अपनी बेटी और पत्नी का शव लेकर पैतृक गांव पानीपत गए हैं। 

पंचकूला पावर कॉम में तैनात डिप्टी सुपरिंटेंडेंट मृतका के पति की ओर से दी शिकायत और लैहली पुलिस चौकी इंचार्ज फूलचंद के अनुसार पुलिस ने फिलहाल संजय निवासी पंचकूला के बयान पर मिनी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


अपने बड़े भाई की रिटायरमेंट पाटी से ड्यूटी के लिए पंचकूला लौट रहे संजय ने बताया कि अंबाला चंडीगढ़ मार्ग पर दप्पर टोल प्लाजा पार कर कुछ ही दूरी पर आगे बढ़े तो गहरी धुंध में कोई वाहन खड़ा दिखाई नहीं दिया और समय रहते ब्रेक लगा कर नीचे उतर कर देख ही रहा था कि इतनी ही देर में एक गुलाबी रंग की मिनी बस ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इससे आगे खडे़ वाहन व बस से उनकी कार बुरी तरह से पिचक गई। कार में बैठी उसकी पत्नी व बड़ी बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि छोटी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ से पीजीआई रेफर कर दिया है। 

हादसे में एक ट्रक ड्राइवर ने छलांग मार कर बचाई अपनी जान
सतबीर ने बताया कि वह ट्रक में सामान लोड कर जीरकपुर की ओर जा रहा था, जैसे ही वह टोल प्लाजा पार कर आगे बढ़ा तो घनी धुंध छाई हुई थी। उसने एकाएक देखा कि मुख्य मार्ग पर बने डिवाइड के पास सड़क पर (रॉन्ग साइड) एक ट्राला बिना इंडीकेटर जलाए खड़ा था, उस ने जोरदार ब्रेक भी लगाई, लेकिन बचाव न होते देख ट्राले से टकराने से पहले ही ट्रक से छलांग मार कर अपनी जान बचाई। 

देखते ही देखते उसके ट्रक के पीछे कई वाहन टकराते चले गए। जिस दौरान वह नीचे गिर कर जख्मी भी हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया ,जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सतबीर के अनुसार हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। जो दर्दनाक हादसे का कारण माना जा रहा है। 

मौके से प्राप्त जानकारी अनुसार सबसे आगे अज्ञात ट्राले के पीछे जेसीबीएल कैंटर टकराया, उसके पीछे राजस्थान की एसी बस, फिर हरियाणा रोडवेज बस, जिसके पीछे ऑल्टो 800 कार, मिनी बस, ट्रैक्टर ट्राली, डिजायर कार, कंटेनर ट्राला, हिमाचल रोडवेज की बस, ऑटो, ट्रक, उसके पीछे बोलेरो, इंडिका व आई10 कारें तीन अलग जगह पर टकराती चली गईं। 
विज्ञापन

हादसाग्रस्त थ्री-व्हीलर चालक दर्शन सिंह ने आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि यह हादसा गहरी धूंध के कारण हुआ है, वह दो सवारियों को लेकर डेराबस्सी की ओर जा रहा था और हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान उसका ऑटो तो क्षतिग्रस्त हो गया पर उनकी जान बच गई। 

हादसे में जख्मी हुए लोग
हादसे में मनजीत कौर पत्नी रजिन्द्र सिंह निवासी देवीनगर व दीक्षा उम्र 11 वर्ष पुत्र संयज निवासी पंचकूला की नाजुक हालत देखते हुए सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि राज कौर उम्र 37 वर्ष पत्नी सुखविन्द्र सिंह निवासी देवी नगर, कविता उम्र 22 वर्ष पुत्री जसबीर सिंह निवासी लालड़ू, अवतार सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र लाल सिंह निवासी दप्पर, नीलम उम्र 40 वर्ष पत्नी मंगत राम निवासी लालड़ू, मनीष उम्र 23 वर्ष अंबाला डेराबस्सी के प्राईवेट इंडस अस्पताल में व हितेष अंबाला, सुखजीत सिंह धर्मगढ़, लाल सिंह डैहर व डिंपल लालड़ू, रूप चंद लालड़ू, दिक्षित डेराबस्सी, अखिल डेराबस्सी, बिन्दू दप्पर, नीतू देवी दप्पर, विशाल अंबाला, बलबीर सिंह अंबाला व इंद्रजीत कौर अंबाला और सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में उपचाराधीन है। ट्रक चालक सतबीर भी जख्मी हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें